BPSC TRE 4 के विज्ञापन को लेकर बेलन-थाली के साथ सड़कों पर उतरेंगे अभ्यर्थी, प्रदर्शन से पहले छात्र नेता खुशबू पाठक को हिरासत में, अलर्ट मोड में पुलिस

बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली BPSC TRE 4 के विज्ञापन को जारी करने की मांग को लेकर आज राजधानी पटना की सड़कों पर हजारों अभ्यर्थी उतरेंगे

BPSC TRE 4 के विज्ञापन को लेकर बेलन-थाली के साथ सड़कों पर उतरेंगे अभ्यर्थी, प्रदर्शन से पहले छात्र नेता खुशबू पाठक को हिरासत में, अलर्ट मोड में पुलिस
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना:बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली BPSC TRE 4 के विज्ञापन को जारी करने की मांग को लेकर आज राजधानी पटना की सड़कों पर हजारों अभ्यर्थी उतरेंगे.... आज पटना में महिला अभ्यर्थी बेलन-थाली लेकर प्रदर्शन करने वाली हैं. अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर पटना पुलिस भी एक्शन मोड में है. पहले से ही उन्हें रोकने की तैयारी कर ली गई है. इस बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस आंदोलन का नेतृत्व करने आ रही प्रमुख छात्र नेत्री खुशबू पाठक को पटना पहुंचने से ठीक पहले ही रास्ते में हिरासत में ले लिया है. 

जानकारी के मुताबिक, आज होने वाले प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता सौरव और खुशबू पाठक कर रहे हैं. लेकिन प्रदर्शन से पहले ही छात्र नेता खुशबू पाठक को हिरासत में ले लिया गया है. बिहटा पुलिस ने खुशबू पाठक को आंदोलन में जाने से रोक दिया है. राजधानी पटना के ऐतिहासिक पटना कॉलेज परिसर से यह विशाल विरोध प्रदर्शन शुरू होना है. टीआरई 4 के आधिकारिक विज्ञापन को जारी करने में शिक्षा विभाग और आयोग द्वारा की जा रही लेती-लतीफी से नाराज हजारों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी सड़कों पर उतरने के लिए पटना पहुंच चुके हैं. अभ्यर्थियों का साफ कहना है कि सरकार उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और जब तक विज्ञापन जारी करने की निश्चित तिथि घोषित नहीं होती, उनका यह लोकतांत्रिक आंदोलन थमेगा नहीं

छात्र नेताओं की इस अचानक हुई हिरासत के बाद पटना कॉलेज, कारगिल चौक और गर्दनीबाग धरना स्थल सहित पूरे शहर के प्रमुख चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि छात्रों की आड़ में कोई भी असामाजिक तत्व शहर की शांति व्यवस्था भंग न कर पाए.